फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर में दिनभर जाम से परेशान रहे लोग

Sat, 12 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में शुक्रवार को सड़कों पर भीषण जाम लगा रहा। इससे लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह जाम शहर के कई प्रमुख स्थानों पर देखा गया। यातायात व्यवस्था दोपहर में चरमरा गई। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन



सुबह सिविल लाइंस चौराहा से बैंक कर्मियों का जुलूस निकलने के कारण जाम लगा। यह जाम ओवरब्रिज पर भी फैल गया। डिग्री कॉलेज चौराहा, कचहरी रोड और सुपर मार्केट पर भी यातायात बाधित रहा। इन स्थानों पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

इसके अतिरिक्त कैनाल रोड, जिला अस्पताल चौराहा और बस स्टेशन पर भी जाम लगा। इन जगहों पर जाम रुक-रुक कर करीब आधे घंटे तक बना रहा। शहर में सीवर लाइन की खोदाई के कारण कचहरी रोड पर हर दिन जाम लगता है। शुक्रवार को वाहनों की संख्या बढ़ी तो कचहरी रोड से लेकर घंटाघर तक जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में जाम लगा होने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन से कई बार जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापारी संगठन फरियाद कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। व्यापारियों का कहना है कि जाम लगने से कारोबार पर सीधा असर पड़ता है।

यातायात प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करते हैं। शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन के कारण भीड़ अधिक थी। इस कारण जाम लगा, जिसे हटवाया गया।


-
सीवर लाइन बिछाए जाने से दिक्कत
शहर में अतिक्रमण हटाया गया है। इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जिससे दिक्कत रहती है। ऐसे में सड़क के किनारे जो दुकानें हैं, उनको अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। यदि अब भी कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन

-स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें