फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग बेहाल

Sun, 18 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के जेल रोड स्थित पोल पर चढ़कर बिजली के तार को जोड़ता कर्मचारी। 
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में पिछले कई दिनों से चल रहे अनुरक्षण कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में दो से ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


पुलिस लाइन रोड पर जिला जेल के निकट शनिवार दोपहर करीब दो बजे जर्जर तार बदलने का काम शुरू कराया गया। इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान आचार्य द्विवेदी नगर, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और आनंद नगर की बिजली गुल रही। तार बदलने का काम शाम 4:30 बजे तक चला। आचार्य द्विवेदी नगर निवासी आशा सिंह और अमरजीत यादव ने बताया कि बिजली न आने से पानी की दिक्कत रही।

इसी तरह गोराबाजार उपकेंद्र से जुड़े सिविल लाइन चौराहे और गोराबाजार क्षेत्र में दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। प्रगतिपुरम और तेलियाकोट उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि इन दिनों बिजली लाइनों पर अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। इसी के चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें