फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हाईवे पर एक घंटे जाम में जूझे लोग

Tue, 13 Oct 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कस्बा में सड़क पर लगा भीषण जाम। 
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के गांधी चौराहे पर सोमवार दोपहर भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कानपुर-रायबरेली हाईवे पर रोडवेज बसों के खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। जाम में स्कूली वाहन भी फंस गए, जिससे बच्चे तेज धूप में परेशान रहे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कानपुर से रायबरेली जाने वाली कई रोडवेज बसें सवारियां बैठाने के लिए हाईवे पर ही खड़ी हो गईं। दोपहर करीब दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर गांधी चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली वाहनों में सवार बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आनंद तिवारी, रमाशंकर बाजपेयी, अभिषेक सिंह, सुमित यादव, अमित, राकेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता और राकेश बाजपेयी ने बताया कि कानपुर रोड पर बेहटा चौराहे से डलमऊ बाईपास तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, फतेहपुर रोड पर कोतवाली तक वाहन रेंगते रहे। लोगों का कहना है कि हाईवे पर बसों के खड़े होने से आए दिन जाम की समस्या पैदा होती है। चालक सवारियां बैठाने के लिए बसें सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन


जाम में पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का काफिला भी फंस गया। उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने वाहनों को कतारबद्ध कर निकलवाना शुरू किया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। करीब तीन बजे वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें