फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर भैंस देख लोग हुए हैरान

Fri, 12 May 2017 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
लालगंज के सातनपुर गांव में छत पर चढ़ी भैंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर गांव में एक भैंस शुक्रवार को जीने से छत में चढ़ गई। छत में भैंस को चढ़ी देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। भैंस को उतारने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन मंगाकर भैंस को नीचे उतारा।
विज्ञापन


सातनपुर गांव निवासी रमेशर के घर के बाहर से जीना लगा है। उसकी भैंस सुबह 10 बजे के करीब जीने से छत में चढ़ गई। लोगों ने जब भैंस तो छत पर चढ़ी देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने भैंस को नीचे उतारने के लिए कई घंटे तक प्रयास किया। सफलता न मिली तो सूचना पुलिस को दी गई।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि हाइड्रोलिक मशीन मंगाकर भैंस को नीचे उतारा गया। प्रधान रामलखन सिंह ने बताया कि भैंस के पेट में आठ महीने का बच्चा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें