फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रांसफार्मर फुंकने व फॉल्ट से लोग परेशान

Tue, 16 Sep 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। फिरोजाबाद में ट्रांसफार्मर फुंकने व लाइनों में फॉल्ट की समस्या से लोग कई माह से परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की मनमानी से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


दलित बस्ती की गीता पासी, राम दुलारी, देवीचरन, संजय, रामदेव, हंसराज, संजीत व राजकुमार का कहना है कि एक वर्ष पहले गांव में जर्जर लाइन के स्थान पर केबल डालने की योजना को विभाग ने स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल ने गांव में 10-12 खंभे लगाने के बाद काम बंद कर दिया।

कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। लोगाें का कहना है कि लाइन पुरानी होने के कारण बिजली रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही है। उप खंड अधिकारी अनमोल डागौर ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से काम न करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन



रोजाना छह से सात घंटे हो रही कटौती
नसीराबाद। छतोह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों को 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन छह से सात घंटे की कटौती रोजाना हो रही है। लगातार हो रही कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। दो माह पहले कुंवरमऊ, परैया नमकसार, बभनपुर समेत कई गांवों के लोगों ने पावर हाउस पर प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।


लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान
गदागंज। विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत धूता, अंबारा मथई, थुलरई, गदागंज, दीन शाह गौरा फीडरों का संचालन का किया जा रहा है। हाल यह है कि सभी फील्डरों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे किसान व घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है और न ही वोल्टेज पूरा मिल पा रहा है। अवर अभियंता नितीश दुबे ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या अत्यधिक लोड से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें