फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भीषण गर्मी में बुखार-डायरिया की चपेट में आ रहे लोग

Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भीषण गर्मी और लू की वजह से उल्टी-दस्त के साथ ही बुखार के रोगी बढ़ गए हैं। गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम में हुए बदलाव से बच्चों व बुजुर्गों की सेहत खराब हो रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित 32 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सबसे अधिक 510 मरीज पहुंचे। बाल रोग विभाग में 143 बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंचे। ओपीडी में रोगियों के चेहरे से पसीना टपक रहा था। कूलर, पंखे गर्मी के आगे फेल रहे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। शनिवार को बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद राजकिशोरी (60), सीमा (42), सामर्थ (14), दीपिका (19), पिंकी (42), अखिल (2), ज्योति (24), खुशी (18), अनामिका (2), ऊषा (40), स्वाती (27), रामसेवक (67), आशिफ (2), घनश्याम (60) समेत 32 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। उल्टी-दस्त, बुखार, जुकाम सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। शनिवार को ओपीडी में 1700 से अधिक मरीज पहुंचे। परचा व दवा काउंटर पर रोगी पसीने से तर-बतर दिखे। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि लोग एहतियात बरतें। जरूरत होने पर ही धूप में बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें