फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली कटौती से खफा लोगों ने घेरा उपकेंद्र

Mon, 24 Aug 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
Government is being unfair to the PDA: Shyam
विज्ञापन
शिवगढ़। बिजली की अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। अवर अभियंता को रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे बिजली दिए जाने का मांग पत्र सौंपा l अवर अभियंता सुनील कुमार वर्मा ने मांगपत्र लेकर बिजली सप्लाई रोस्टर के हिसाब से दिए जाने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


बैंती गांव में 18 घंटे की जगह मात्र छह से सात घंटे बिजली दी जा रही है और उस पर भी ट्रिपिंग हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीण राजेंद्र कुमार, ऋषि बाजपेई, रज्जन लाल, रजत श्रीवास्तव सहित अन्य ग्रामीणों ने रविवार शाम को उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा किया। ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया। इस बाबत अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बिजली मांग पत्र में रोस्टर के हिसाब से बिजली दिए जाने की मांग की गई है। व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें