फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली कटौती पर भड़के लोग

Thu, 04 Sep 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को रनापुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। क्षेत्र के मदनापुर, चहोतर व लाला खेड़ा के उपभोक्ता अघोषित कटौती से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटौती से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। शिकायत के बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को मदनापुर के बृजराज सिंह की अगुवाई में ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन किया। जेई को ज्ञापन देकर जल्द बिजली आपूर्ति सही कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली एक घंटे आती है और दो घंटे गुल रहती है। तार इतने जर्जर हैं कि हल्की हवा में टूट जाते हैं। अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी का कहना है कि दो-तीन गांवों की लाइन 50 साल पुरानी है। नई लाइन डालने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर हिमांशु, रामबरन, अभिलाख, दीपू, रामराज, लकी, विकास व अभय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें