फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लक्षण वाले मरीजों की होगी कोरोना की जांच

Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के मरीजों को देखते हुए जिले में भी जल्द ही जांच शुरू होगी। चिकित्सकों की सलाह पर सरकारी अस्पतालों में लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की एंटीजन किट से जांच होगी। इसके लिए किट मंगवाई गई है। जल्द ही किट आते ही जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश पहले ही आ चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना का संक्रमण देश में एक बार फिर बढ़ गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले में भी अब जांच की सुविधा शुरू होगी। जिले में किट न होने के कारण जांच नहीं हो पा रही थी। लक्षण वाले मरीज भी अस्पतालों में नहीं पहुंच रहे थे। अब तक बार खतरे को देखते हुए जांच के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ओपीडी व इमरजेंसी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।

एंटीजन में संक्रमित मिलने के बाद ही ट्रूनॉट से जांच होगी। निर्देश मिलने के बाद जिले में जल्द ही जांच शुरू कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी में भी जल्द ही किट उपलब्ध कराकर जांच शुरू कराई जाएगी। चिकित्सकों को जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण प्रतीत होंगे या आशंका होने की दशा में जांच की जाएगी। संक्रमित मिलने वाले मरीजों को जरूरत के हिसाब से अलग वार्ड में भर्ती करके इलाज भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा का कहना है कि अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच नहीं होगी। चिकित्सकों की सलाह पर लक्षण वाले मरीजों की ही कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना को लेकर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में सतर्कता को देखते हुए जांच का निर्णय लिया गया है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल में जल्द ही कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें