फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 08 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीह में लगे आरोग्य मेले में रोगियों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हुआ। पीएचसी पूरे भैरो मिश्र में 32, अंबारा पश्चिम पीएचसी में 52, जगतपुर भिचकौरा पीएचसी में 39 व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहटा कला में 48 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सभी रोगियों को जांच के बाद दवाएं दी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल कुमार पटेल ने बताया कि जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निशुल्क उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन



खांसी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

डीह ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें खांसी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेले में आए मरीजों को मच्छरदानी का प्रयोग करने व घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी है। जगतपुर सीएचसी में 74 मरीजों ने उपचार कराया। सभी रोगियों को दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें