प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीह में लगे आरोग्य मेले में रोगियों का इलाज करते चिकित्सक।
लालगंज (रायबरेली)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हुआ। पीएचसी पूरे भैरो मिश्र में 32, अंबारा पश्चिम पीएचसी में 52, जगतपुर भिचकौरा पीएचसी में 39 व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहटा कला में 48 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सभी रोगियों को जांच के बाद दवाएं दी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल कुमार पटेल ने बताया कि जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निशुल्क उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
खांसी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
डीह ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें खांसी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेले में आए मरीजों को मच्छरदानी का प्रयोग करने व घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी है। जगतपुर सीएचसी में 74 मरीजों ने उपचार कराया। सभी रोगियों को दवाओं का वितरण किया गया।