आरोग्य मेले में बुजुर्ग की जांच करते डॉक्टर पवन।
- फोटो : आरोग्य मेले में बुजुर्ग की जांच करते डॉक्टर पवन।
डीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान खांसी, बुखार और सांस की बीमारी से पीड़ित रोगियों ने उपचार कराया है। मेले के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी। कहा कि सुबह शाम ठंड हो रही है। इससे बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं।
दीनशाह गौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव व रसूलपुर धारावां में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 130 रोगियों ने उपचार कराया। सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने बताया कि मौसम परिवर्तन से सांस लेने में कठिनाई, खांसी, बुखार तेजी से फैल रहा है। ऊंचाहार के प्राथमिक स्वास्थ्य अरखा में आयोजित आरोग्य मेले में डाॅ. प्रवीण मौर्य, एलटी शिखा मौर्या व एएनएम चांदनी देवी ने 28 मरीजों का इलाज किया।
इसमें सबसे अधिक 12 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। पांच मरीज खांसी, तीन खुजली व पांच लोग पेट दर्द से परेशान रहे। आशा बहू आशा देवी, अनीता साहू, माया देवी, राजपती ने मरीजों की सहयोग किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रहलादपुर में डाॅ. जेबा फहीम व फार्मासिस्ट एके सिंह ने 62 मरीजों का उपचार किया और निशुल्क दवाएं दी।