रायबरेली। एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की चपेट में आए बछरावां के संजीव कुमार (50) की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिले में इस साल एईएस से पहली मौत हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों की सेहत जांची और दवा का छिड़काव किया। सीएचसी अधीक्षक बछरावां डॉ. एके जैसल ने बताया कि एईएस के मरीज की केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई है।