रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर बंद एस्केलेटर।
- फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर बंद एस्केलेटर।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह से दोपहर बाद तक एस्केलेटर बंद होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए पैदल ही पुल की सीढि़यां चढ़नी पड़ीं। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। उन्हें किसी न किसी सहारे की जरूरत पड़ी। रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा का कहना है कि एस्केलेटर के सुरक्षित संचालन के लिए एक निश्चित अवधि पर मेंटेनेंस कराना होता है। एस्केलेटर लगाने वाली संस्था की टीम जब मेंटेनेंस के लिए आई। इस पर मेंटेनेंस के दौरान एस्केलेटर बंद किया गया।