फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक खाली न होने से आधे घंटे खड़ी रही पैसेंजर

Thu, 28 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। रायबरेली से ऊंचाहार होते हुए कानपुर जाने वाली आरयूसी पैसेंजर ट्रेन बुधवार को तड़के लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर आधे घंटे तक इसलिए खड़ी रही। आगे ट्रैक खाली नहीं था। ऊंचाहार से रायबरेली की तरफ प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस जा रही थी, जिसके इंतजार में आरयूसी पैसेंजर ट्रेन को रुकना पड़ा।
विज्ञापन


आरयूसी पैसेंजर ट्रेन ऊंचाहार पहुंची तो यहां भी करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक रुकना पड़ा। इससे ट्रेन की लेटलतीफी लगभग डेढ़ घंटे हो गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के साथ ही अगले स्टेशनों पर इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मणपुर स्टेशन पर दूसरी ट्रेन के इंतजार में आरयूसी पैसेंजर खड़ी रही, जबकि ऊंचाहार में इंजन की दिशा बदलने में समय लगने के कारण देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें