रायबरेली। कानपुर और ऊंचाहार के बीच चलने वाली दो ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर विद्युतीकरण के लिए लगे पोल के तार के ज्वाइंट को कसने का काम चल रहा है।
इस वजह से दो ट्रेनों कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और रायबरेली-कानपुर वाया ऊंचाहार पैसेंजर ट्रेन को परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देकर निरस्त कर दिया गया।
इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक राम सुमेर यादव ने बताया कि मंडलीय अधिकारियों के आदेश पर दोनों ट्रेनें महज एक दिन के लिए निरस्त की गई हैं। शनिवार से दोनों ट्रेनें चल जाएंगी।