रायबरेली। जिले से गुजरने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। रविवार को सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी 13 मिनट विलंब से पहुंची। शनिवार को देर रात प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।