फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रैक पर गिरा यात्री

Sun, 15 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री ट्रैक की तरफ गिरने लगा। गनीमत रही कि ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी। इसके बाद आरपीएफ जवान की मदद से यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सतर्कता से यात्री की जान बच गई और उसे कोई चोट भी नहीं आई।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 9:10 बजे रायबरेली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन रवाना होने लगी। इसी दौरान आखिरी बोगी में तैनात ट्रेन मैनेजर अनिल कुमार तिवारी की नजर चलती ट्रेन से उतर रहे एक यात्री पर पड़ी। यात्री लड़खड़ाकर ट्रैक की तरफ गिरने लगा। उसके पैर ट्रेन के नीचे जाने की स्थिति में पहुंच गए। यह देखते ही गार्ड ने तत्काल ट्रेन रोक दी। इसके बाद गार्ड और प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान ने यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला।

पूछताछ में यात्री ने खुद को ठीक बताया। घटना के कारण ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ जवान यात्री को अपने साथ ले गया। पूछताछ के बाद उसे घर जाने दिया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि बैरीगापुर निवासी संतराम (28) लुधियाना से रायबरेली लौट रहे थे। उन्हें यहीं उतरना था, लेकिन ट्रेन चलने लगी तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह ट्रैक की तरफ गिरने लगे। गार्ड की सतर्कता से उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें