फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बूथों पर पहुंची पार्टियां, कड़ी सुरक्षा में मतदान आज

Tue, 13 Oct 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन कस्बा स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मतदान सामग्री का मिलान करते मतदान टोली। 
विज्ञापन
सलोन। नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सोमवार को गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 23,844 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत के बार्डर को सील करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना पास के बूथ परिसर में प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष को पद से हटाए जाने के बाद उप चुनाव की घोषणा की गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अक्तूबर को मतदान होगा। सोमवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

नगर पंचायत क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर बनाए गए 29 बूथों के लिए 116 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन रिजर्व पार्टियों में 12 कर्मचारियों को रखा गया है। गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। मतदान के लिए सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज में नौ, राजकीय बालिका विद्यालय में छह, कन्या जूनियर हाईस्कूल में छह, प्राथमिक पाठशाला सलोन में चार और प्राथमिक पाठशाला सलोन देहात में चार बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सभी बूथों पर मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नगर पंचायत के 15 वार्डों में 23,844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11,913 पुरुष और 11,931 महिला मतदाता शामिल हैं।


डीएम ने लिया जायजा, निष्पक्ष मतदान के निर्देश

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सोमवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों और मतदान में लगे कर्मचारियों से भी बात की। सभी को निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए। संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही बूथों से ऐसे लोगों को दूर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कई बूथों का भी जायजा लिया।


200 मीटर की परिधि में बंद रहेंगे सभी प्रतिष्ठान
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान के दौरान बूथों से 200 मीटर की परिधि में सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्याशियों को भी अपने बूथ 200 मीटर दूर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर के अलावा पास दिखाने वाले लोग ही परिधि में प्रवेश पाएंगे। बूथों के अंदर प्रत्याशियों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वोटर निर्भीक होकर बूथों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन

- सरनीत कौर ब्रोका, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें