फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल बाद परशदेपुर नगर पंचायत को मिलेगी 21 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पंचायत गठन के बाद गांवों जैसी बिजली उपयोग करने वाले निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पंचायतों को 18 घंटे की जगह अब 21 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत परशदेपुर और नसीराबाद को 18 की जगह अब 21 घंटे बिजली देने के लिए कार्ययोजना बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। परशदेपुर के लिए अलग से नया फीडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। दोनों जगह सुधार कार्य के लिए 65 लाख रुपया खर्च किया जाएगा।
नगर पंचायत परशदेपुर के लिए 15 किलोमीटर लंबा एक अलग से फीडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही आठ नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसी तरह नगर पंचायत नसीराबाद में तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जाएगी। इसमें 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए की जाएगी। एक 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए क्षमता की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि नगर पंचायतों को 21 घंटे से ज्यादा बिजली दी जाएगी। नसीराबाद में 21 लाख और परशदेपुर में 44 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
मालूम रहे कि नगर पंचायत परशदेपुर का गठन 1983 में हुआ, लेकिन यहां की बिजली गांवों की जैसे मिल रही है। तीन साल पहले 10 गांवों को जोड़कर विस्तार किया गया, लेकिन बिजली के हालात नहीं बदले। जर्जर तारों की वजह से आए दिन लोग बिजली समस्या से जूझ रहे हैं।
इसी तरह नगर पंचायत नसीराबाद का गठन वर्ष 2016 में हुआ। नगर पंचायतें गांवों के फीडर से जुड़े होने के कारण 21 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही थी। शासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव मांगा है। पावर कॉर्पोरेशन ने दोनों नगर पंचायतों की कार्ययोजना बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें