फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से पुरस्कृत होने के लिए जिले से पास हुईं सात पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिला स्तर से सात ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। जल्द ही शासन की टीम मानकों की जांच करने आएगी।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक अनिकेत बाजपेयी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास, सफाई, स्वच्छता सहित समाज से जुड़े कार्यों को शत प्रतिशत कराने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित की गई है।
58 पंचायतों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसके बाद निर्धारित 30 बिंदुओं पर जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें 40 प्रतिशत से कम अंक पाने वाली 38 ग्राम पंचायतों को शुरुआती चरण में ही बाहर कर दिया गया। 20 ग्राम पंचायतों में मानक की जांच के लिए टीम भेजी गई।
विज्ञापन

जिला स्तरीय टीम ने 7 जिला पंचायतों का चयन किया है। अब राज्य की टीम गांव आकर मानकों की जांच करेंगी। उसमें खरी उतरने वाली पंचायतों को मुख्यमंत्री के स्तर से सम्मानित किया जाएगा।
इन पंचायतों का हुआ चयन
लालगंज ब्लॉक मदुरी, गौरारुपई, मिर्जापुर तौधकपुर, डलमऊ ब्लॉक की कुरौली दमा, रोहनियां ब्लॉक की उमरन, हरचंदपुर ब्लॉक की प्यारेपुर, बछरावां ब्लॉक की करनपुर को जिला स्तर से चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें