नमूना फेल आने के बाद कायम पान मसाला के मालिक व एजेंसी संचालक समेत तीन को नोटिस भेजा गया है। विभाग की ओर से मालिक के खिलाफ मुकदमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी की टीम ने 2 फरवरी को मिलन सिनेमा के पास स्थित अमर एजेंसी से कायम पान मसाला का नमूना भरा था।
नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में पान मसाला में गैंबियर मिला है। नमूना फेल आने के बाद पान मसाला के मालिक व एजेंसी संचालक में हड़कंप मच गया है।
विभाग की ओर से मुकदमे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी का कहना है कि गैंबियर को कैंसर का कारक माना जाता है। डुप्लीकेट कत्थे को गैंबियर कहते हैं, जो सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।