फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो घंटे की देरी से आई पद्मावत, नौचंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे के साथ ही अन्य कारणों से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। कई गाड़ियां पहले से ही निरस्त चल रही हैं। जो चल रही हैं, वे भी समय से नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को कड़ाके के ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें विलंब से आईं।
कोहरे की वजह से पांच जोड़ी ट्रेनें दिसंबर से निरस्त हैं, जिनके अभी पटरी पर लौटने की संभावना नहीं है। दूसरी तरफ लखनऊ में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से तीन जोड़ी ट्रेनें अभी हाल में निरस्त हैं।
विज्ञापन

ये ट्रेनें 24 जनवरी के बाद पटरी पर लौटने लगेंगी। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है, उनकी रफ्तार भी कोहरे की वजह से कम हो गई है। यही वजह है कि ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं।
ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने से बजाए बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटा 25 मिनट और सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटा 13 मिनट विलंब से आई।
इसी तरह सुबह लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटा देर से पहुंची। दूसरी गाड़ियां भी विलंब से आईं। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहती हैं।
मालगाड़ियों के चक्कर में रोक कर चलाई ट्रेनें
बुधवार को देर शाम ट्रेनों का संचालन महज इसलिए प्रभावित रहा, क्योंकि दो मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाया जाना था। दोनों मालगाड़ी रायबरेली स्टेशन पर जोड़ी गईं, जिससे स्टेशन की लाइनें व्यस्त रहीं। वाराणसी से लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेनें रोक कर चलाई गई।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे और प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-14207 पद्मावत एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से पहुंची।
दोनों ट्रेनों को जायस से रायबरेली के बीच रोका गया। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ से रायबरेली के बीच कई जगह रोका गया, जिससे यह गाड़ी ढाई घंटे की देरी से यहां पहुंची।
रायबरेली में भी यह गाड़ी करीब 20 मिनट रोकी गई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दो मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाना था, जिसकी वजह से कई गाड़ियों को रोक कर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें