फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रायबरेली में एक नवंबर से सात केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। धान खरीद की तैयारी पूरी हो गई है। विपणन विभाग ने सात धान क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू करने की घोषणा की है। किसान भाइयों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। विपणन निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान किसी भी नजदीकी सीएससी केंद्र से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें केंद्र से टोकन जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर वे अपनी उपज केंद्र पर बेच सकेंगे। विपणन विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर ई पोस मशीनों की जांच कर ली गई है।तहसील क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी परिसर स्थित विपणन विभाग के दो क्रय केंद्रों के अलावा मंडी समिति से संबद्ध एक केंद्र खोला गया है। इसके अलावा मलकेगांव, खजूरगांव, इब्राहिमपुर और पाहो गांव में भी धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें