फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फीसदी तक घटी ऑक्सीजन की डिमांड, रिकवरी 94 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से जूझ रहे जिले के लोगों को राहत देने वाली खबर है। मरीजों की लगातार संख्या कम होने के साथ ही ऑक्सीजन की डिमांड भी 10 फीसदी तक घट गई है।
विज्ञापन

पिछले महीने ऑक्सीजन की जरूरत 50 से 60 फीसदी मरीजों को पड़ रही थी, लेकिन अब यह डिमांड घटकर आठ फीसदी से भी कम हो गई है। अप्रैल महीने में हररोज 500 से अधिक सिलेंडरों की खपत कोविड अस्पतालों में थी।
हालांकि अब रोजाना 50 से 60 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ रही है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी 94 फीसदी के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

हालांकि अभी लोगों को बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है। घर से कम निकलें, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का अधिक से अधिक पालन करें। लक्षण प्रतीत होने पर जांच जरूर कराएं।
पिछले अप्रैल महीने में जिस तरह से कोरोना ने कहर बरपाया, उससे जिले के लोगों की सांसे तक थम गई थी। अप्रैल माह के अंत तक मात्र 15 दिनों में 25 हजार किलो ऑक्सीजन खप गई थी।
जिले के इकलौते गंगागंज स्थित गजबदन इंड्रस्ट्रियल एंव मेडिकल गैसेज प्लांट को ऑक्सीजन की खपत पूरी करने में पसीने आ गए थे। हर रोज कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए 500 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ रही थी।
हालांकि कोरोना का कहर थमने के साथ ही ऑक्सीजन की डिमांड 10 गुना से भी कम हो गई है। अब प्लांट से रोजाना 50 से 60 ऑक्सीजन सिलेंडर ही कोविड अस्पतालों को जा रहे हैं।
कोविड अस्पतालों में 100 से कम मरीज शुक्रवार को भर्ती थे। जिले हर रोज संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। यहां तक कि रिकवरी दर एक बार फिर 94 फीसदी के पार हो गया है। इससे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
प्रभावित बच्चों की सूचना 1098 व 181 पर दें
कोविड महामारी में बच्चों ंकी सेहत को लेकर सरकार गंभीर है। एक अथवा दोनों माता-पिता को महामारी में खोने वाले बच्चों की उचित देखभाल एवं सुरक्षा को लेकर कदम उठाया गया है।
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे बच्चों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 व महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर ऐसे बच्चों की सूचना देने की अपील की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्वासन के बंदोबस्त का निर्णय लिया है।
कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध: सुमित
गंगागंज स्थित गजबदन इंड्रस्ट्रियल एवं मेडिकल गैसेज प्लांट के संचालक सुमित चौबे का कहना है कि अप्रैल महीने में ऑक्सीजन को लेकर दिनरात काम करना पड़ा था, लेकिन अब काफी सुकून है।
कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की डिमांड 10 प्रतिशत तक कम हो गई है। प्लांट में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मरीजों के लिए हर समय ऑक्सीजन उपलब्ध हैं। कोविड अस्पतालों से जो भी डिमांड आ रही है, उसके हिसाब से ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें