फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकोच समेत छोटी-बड़ी 37 फैक्ट्रियों को चालू कराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान जिले को मिली सहूलियतों के साथ ही रेलकोच सहित छोटी-बड़ी 37 फैक्ट्रियों को भी चालू कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। फैक्ट्रियों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के 47 संक्रमित मिलने के बाद जिले को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया था। बीती 20 अप्रैल को कुछ छूट देने की प्रक्रिया शुरू भी की गई थी, लेकिन 22 और 23 अप्रैल को 41 केस मिलने के बाद आदेशों को निरस्त कर दिया गया था।
एक-एक करके कोरोना के 33 मरीजों के ठीक होने के बाद अब जिला प्रशासन से लोगों को सहूलियतें मिलनी शुरू हो गई हैं। शनिवार से जिले की सभी एकल दुकानों को खोला गया। साथ ही जिला प्रशासन ने रेलकोच, गणपति सीमेंट फैक्ट्री, विशाखा सहित छोटी-बड़ी 37 फैक्ट्रियों को खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

फैक्ट्रियों को खोलने के लिए शर्तें भी तय की गई हैं। लॉकडाउन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान देना होगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय का कहना है कि छोटी-बड़ी 37 फैक्ट्रियों को खोलने का निर्णय लिया गया है। धीरे-धीरे व्यवस्था को सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें