फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अयोध्या के लिए एक और बस, रामभक्तों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली डिपो में शुक्रवार को खड़ी बसें। 
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिपो को तीन नई अनुबंधित बसें मिल गई हैं। नई बसों में एक बस अयोध्या के लिए संचालित की जाएगी। एक-एक बस बहराइच और लखनऊ रूट पर संचालित होगी। अयोध्या मार्ग पर एक और बस संचालित होने के बाद रामभक्तों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। अयोध्या मार्ग पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर पुल का निर्माण होने के कारण अब तक बसों का संचालन सुल्तानपुर होते हुए कराया जा रहा था। इससे यात्रियों को ज्यादा किराया खर्च करने के साथ ही ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ती थी। इस समस्या के निस्तारण के लिए पिछले माह निगम ने अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। इस बस के संचालित होने के बाद रामभक्तों को कम किराया और कम दूरी तय कर श्रीराम के दर्शन मिलने शुरू हो गए हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए निगम से रायबरेली डिपो को तीन अनुबंधित बसें मिली हैं। इसमें एक बस को अयोध्या रूट पर संचालित कर रामभक्तों की यात्रा को और सुगम बनाने का निर्णय लिया गया है। एक बस बहराइच मार्ग और एक बस लखनऊ मार्ग पर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें