जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने एक सरिया, सीमेंट, मौरंग की दुकान से एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। शनिवार की सुबह जब पीड़ित दुकान खोलने गया तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चार दुकान के सामने लगे पेड़ के सहारे अंदर घुसे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोकुल रोझइया गांव निवासी बबलू चौधरी की दुकान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जिगना कस्बे में है। रात में दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया। चोर दुकान के पास लगे शीशम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ कर दुकान के अंदर घुस गए। दीवार तोड़कर गल्ले में रखे एक लाख 20 हजार रुपये चुरा ले गए।
पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह तब भी जब वह दुकान खोलने आया था। पीड़ित ने बताया कि नकदी के अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुई है। जगतपुर प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव ने बताया है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।