फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Tue, 03 Feb 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। घुरवारा गांव के निकट सोमवार रात को बिना अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर खनन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान खनन में लगे एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण ही रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का काम बेखौफ चल रहा था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मिट्टी खनन कर रहे लोग वाहनों को वहीं छोड़कर भाग निकले। इसके बाद खनन विभाग ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर लिया और उन्हें चौकी पर खड़ा कराया। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि घुरवारा चौकी से करीब एक किमी. दूर परमीशन बिना मिट्टी खनन किया जा रहा था। शिकायत पर मौके पर पहुंचा गया तो मिट्टी खनन करा रहे लोग वाहनों को छोडक़र भाग निकले। एक जेसीबी, तीन टै्रक्टर-ट्राली को चौकी पर खड़ा कराते हुए सीज किया गया। जुर्माना भी लगाया जाएगा। बिना परमीशन के मिट्टी खनन किसी कीमत पर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें