फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य मर्डर केस में मुख्य आरोपी का बेहद करीबी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीफार्मा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह की हत्या के मामले गुरुवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने मर्डर केस के मुख्य आरोपी के बेहद करीबी व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी की एसयूवी को घटना में प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही पुलिस को उसे तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस के शिकंजे में नहीं आ रहा था। जिले के चर्चित इस हत्याकांड में अब कुल आठ हत्या आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, अन्य फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबे में नौ अक्तूबर की रात छात्र आदित्य प्रताप सिंह और उसके दोस्तों की पिटाई की गई थी। बाद में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के पास सड़क किनारे आदित्य का शव मिलने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी एवं सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव, भदोखर थाना क्षेत्र के मिश्रन का पुरवा मजरे सुलखियापुर निवासी विनोद कुमार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर निवासी सुमेर उर्फ राम सुमेर उर्फ कुंदनलाल पासी, झुरहा उर्फ जयचंद उर्फ जितेंद्र, शहर के तेलियाकोट निवासी सौरभ, रतापुर भरतपुरम निवासी मानू कुमार और अशरफाबाद थाना महराजगंज निवासी अभितेज सिंह को पकड़कर जेल भेजा है।
इस हत्याकांड में करीब 11-12 हमलावर शामिल थे। अन्य हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापे मार रही है। इसी क्रम में सीओ महराजगंज विनीत सिंह, हरचंदपुर थानेदार राजकुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को घटना में शामिल आरोपी आरके यादव निवासी रतापुर को दबोच लिया। पुलिस ने आरके यादव को लखनऊ के पीजीआई के पास से बंदी बनाया।
सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आरके यादव मुख्य आरोपी सोमू ढाबा मालिक का करीबी है। आदित्य के मर्डर में आरके यादव की एसयूवी को ही प्रयोग किया गया था। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें