फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बोलेरो की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Sun, 29 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के जगतपुर कोटहा गांव में शनिवार को ढलान पर खड़ी एक बोलेरो नीचे की तरफ लुढ़कने लगी। इसकी चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की जान चली गई। गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनकी मां शिवनाथा (62) सड़क पार कर पड़ोस के घर जा रही थीं। इस दौरान गांव निवासी दिलीप की बोलेरो ढालन से नीचे की और आ गई और मां को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो में एक बालक सवार था। अचानक हैंड ब्रेक हटने से वह ढलान पर लुढ़कने लगी जिससे यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की। परिवारीजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें