फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वेदों में बताए मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

Sun, 29 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
8-आर्य समाज में शनिवार को आयोजित वा​र्षिकोत्सव में मंचासीन वक्ता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
रायबरेली। आर्य समाज रायबरेली के 131वें वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को सुबह दीनानाथ शास्त्री, विमल आर्य तथा कैलाश कर्मठ ने पुरोहित के रूप में यज्ञ संपन्न कराया। डॉ. प्रशस्य मित्र शास्त्री ने आर्य समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। भजनीक कैलाश कर्मठ ने पल-पल बीती जा रही इसका ख्याल कर... भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



यज्ञ के यजमान के रूप में योगेश कुमार गुप्ता, डॉ. संजय रस्तोगी, सिद्धार्थ निरंजन एवं जितेंद्र सिंह परिवार सहित उपस्थित रहे। प्रथम दिवस शुक्रवार को देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या उपासना मंत्रों से हुआ। आर्य समाज के राष्ट्रीय वक्ता दीनानाथ शास्त्री ने वेदों पर व्याख्यान दिया। आर्य प्रतिनिधि सभा से आए विमल आर्य ने वेदों में बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ ने ईश्वर की प्राप्ति एवं सच्चे ज्ञान को भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया।



उपदेशक चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वेदों में बताए गए मार्ग से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। संचालन दीनानाथ शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में कांती चौधरी, हरिशंकर शुक्ल, पंकज वर्मा, एमपी पाल, जयंती वर्मा, ममता वर्मा, डॉ. विश्राम, शरद चौधरी, मृदुला वर्मा, राम सजीवन सिंह, राम सजीवन यादव, मुदित वर्मा, ओम प्रकाश, पवन कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सचान, जयंत कोहली, हुकमचंद्र, उत्कर्ष, सत्यम, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें