फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी यूनिट के ब्वॉयलर में लीकेज, 210 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना के ब्वॉयलर में रविवार को अचानक लीकेज हो गया। इसके चलते चौथी यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन

यूनिट बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन कम हो गया है। वहीं परियोजना के अधिकारी लीकेज के बाद यूनिट को रिजर्व शटडाउन में डालने की बात कह रहे हैं।
एनटीपीसी परियोजना में छह यूनिटों से 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है।
रविवार दोपहर परियोजना की चौथी यूनिट के ब्वॉयलर में रिसाव हो गया, जिसके चलते यूनिट बंद हो गई। उस समय यूनिट पूरी क्षमता के साथ बिजली का उत्पादन कर रही थी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की मांग के बीच यूनिट बंद होने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। हालांकि परियोजना की अन्य यूनिटों को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट के ब्वॉयलर में लीकेज की समस्या आने के बाद यूनिट को रिजर्व शटडाउन में डाला गया है। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद जल्द ही यूनिट चालू की जाएगी। अन्य यूनिटों को पूरी क्षमता से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें