फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी : यूनिट नंबर तीन से रोका गया बिजली उत्पादन

Sun, 16 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर तीन शुक्रवार रात एक बजे बंद कर दी गई। परियोजना प्रबंधन ने मरम्मत के लिए यूनिट को 25 दिनों तक बंद करने की जानकारी दी। इससे 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो गया है। एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली पांच यूनिटें व 500 मेगावाट क्षमता की छठवीं यूनिट स्थापित है।
विज्ञापन


इनसे कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है, जबकि 10 मेगावाट बिजली अरखा में लगे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट से उत्पादित होती है। यहां से जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति होती है।

शुक्रवार रात यूनिट नंबर तीन 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही थी, तभी उसे बंद करने का निर्देश दिया गया। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से तीसरी यूनिट बंद की गई है। अन्य यूनिटें पूरी क्षमता से उत्पादन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें