फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलानाथ मिश्रा ने समूह महाप्रबंधक का पदभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार के नए समूह महाप्रबंधक भोलानाथ मिश्रा ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनको पूर्व समूह महाप्रबंधक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने चार्ज सौंपा। यहां आयोजित अभिनंदन समारोह में नवागत समूह महाप्रबंधक भोलानाथ ने बताया कि उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई इंजीनियरिंग कॉलेज एनआईटी दुर्गापुर से पूरी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद 1983 में एनटीपीसी में सिंगरौली प्रोजेक्ट से नई पारी की शुरुआत की। एनटीपीसी में कार्य करते हुए उन्होंने एमटेक (विद्युत प्रचालन टेक्नालॉजी) की शिक्षा इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी दिल्ली से हासिल की।
एनटीपीसी में 36 वर्षों से अधिक के अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी के बड़े प्रोजेक्ट सिंगरौली, दादरी में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पावर प्लांट प्रचालन क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त किया। एनटीपीसी ऊंचाहार में वह महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण के पद पर पिछले एक साल छह महीने से कार्यरत थे।
विज्ञापन

प्रतिभा, लगन को देखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन ने एनटीपीसी ऊंचाहार का समूह महाप्रबंधक बनाने का निर्णय लिया। श्री मिश्रा के एनटीपीसी का कार्यभार संभालने पर सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन, एसोशिएशन के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें