फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऊंचाहार से उन्नाव भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के ऊंचाहार से उन्नाव रेलवे स्टेशन तक हुए विद्युतीकरण कार्य को हरी झंडी देने के लिए शुक्रवार को देर शाम मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एसके पाठक ने निरीक्षण किया। उन्नाव से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान मौका मुआयना करते हुए वह जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों लालगंज, डलमऊ और ऊंचाहार भी पहुंचे, जहां उन्होंने तकनीकी पहलुओं पर संबंधित स्टाफ से जानकारी भी ली। रास्ते में भी उन्होंने हर पाइंट को चेक किया।
विज्ञापन

उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड (लगभग 110 किलोमीटर) रेल मार्ग पर हाल ही में विद्युतीकरण कार्य पूरा कराया गया है। ट्रायल भी कराया जा चुका है, लेकिन विद्युतीकरण को हरी झंडी मिलने के लिए सीआरएस का निरीक्षण अहम माना जाता है। इसी कड़ी में सीआरएस ने ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने उन्नाव से निरीक्षण की शुरुआत की।
उनके साथ उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सभी प्रमुख अधिकारियों की टीम भी यहां पहुंची। सीआरएस के मुताबिक इस रेल खंड के विद्युतीकरण से जहाँ यात्री सुविधाओं की दिशा में एक नए अध्याय का सूत्रपात होगा, वहीं रेल यातायात एवं संचालन अधिक सुगमता से हो सकेगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि विद्युतीकरण से समय पालन में सुधार होगा। रेल के आधुनिकीकरण, सुगम परिचालन एवं सर्वोच्च यात्री सुविधाओं की उपलब्धता को उत्तर रेलवे प्रयासरत है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पाठक शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ डिवीजन के डीआरएम संजय त्रिपाठी के साथ स्टेशन पर संरक्षा संबंधी बंदोबस्त का जायजा लिया।
वे रघुराजसिंह तक सीआरएस स्पेशल ट्रेन से आए और वहां से लालगंज तक के ट्रैक का मोटर ट्राली पर बैठकर निरीक्षण किया। बताया कि सुरक्षा की कसौटी पर ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने स्टेशन मास्टर से संरक्षा के संबंध में सवालात किए। यहां एक घंटा रुकने के बाद वे चले सीआरएस स्पेशल ट्रेन से ऊंचाहार के लिए रवाना हो गए।
उनके साथ सीनियर डीएसटी विकास कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीओमजी वाईपी त्रिपाठी, सीनियर डीओम सुजीत कुमार सिन्हा, एसएससी टीएन सिंह, स्टेशन मास्टर मुस्तकीम खान और विकास मणि त्रिपाठी, मदन मिश्रा मौजूद रहे। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक सीआरएस ने शाम करीब 6.30 बजे रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर फैली अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर खराब नल और फैली गंदगी देखकर सीआरएस ने नाराजगी जताई। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर शाम 7.30 बजे पहुंचे सीआरएस ने निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने पूरा स्टेशन परिसर खंगाला। विद्युतीकरण के संबंध में स्टेशन के अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें