फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चौराहों पर लगेंगे डिजिटल डिसप्ले

Thu, 19 Nov 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पांच भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। जहां पर यह व्यवस्था की जाएगी। उच्चाधिकारियों का आदेश आने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो जल्द ही चौराहों पर डिजिटल डिस्प्ले लगे नजर आएंगे। शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से डिजिटल डिसप्ले लगाने की पहल की जा रही है।

अफसरों के मुताबिक सिविल लाइंस, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, दीवानी कचहरी गेट और डिग्री कॉलेज चौराहा पर डिजिटल डिसप्ले लगाने का खाका तैयार किया गया है।

उच्चाधिकारियों की ओर से अभी महज पांच डिजिटल डिसप्ले लगाने की बात कही गई है। आगे अन्य स्थानों पर भी यही व्यवस्था की जाएगी। लखनऊ में डिजिटल डिसप्ले तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द ही डिजिटल डिसप्ले के जरिए लोगों को यातायात की जानकारी मिल सकेगी। एआरटीओ प्रवर्तन अजय यादव ने बताया कि यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए डिजिटल डिसप्ले लगाने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


कहां-कहां पर डिसप्ले लगाए जाने हैं, इसका खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द चौराहों पर डिसप्ले लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें