फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दर पर लोगों को मिलेगी प्याज, चारों मंडियों में लगेंगे दो-दो स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेट में आग लगने के बाद एक बार फिर प्याज आम लोगों से दूर हो गया है। लगातार बढ़ रहे प्याज के मूल्यों पर शिकंजा कसने के लिए तहसीलवार अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। साथ ही लोगों को सस्ते रेट पर प्याज मुहैया कराने के लिए सभी सरकारी मंडियों में दो-दो काउंटर खोलने के आदेश दिए गए हैं। रविवार को पहले दिन शहर के रतापुर स्थित मंडी में दो काउंटर लगाए जाएंगे। लोगों को एक से लेकर दो किलो तक प्याज सस्ते रेट में दी जाएगी। टीमों को मंडियों में सुबह से ही पहुंचकर जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में प्याज के रेट में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक प्याज बिक रही है। ऐसे में बाजार में प्याज की आपूर्ति की कम हो गई है। प्याज के लगातार बढ़ रहे रेट को लेकर शासन ने गंभीर रुख अपनाया है। शासन की मंशा पर जिले की सभी चारों मंडियों में दो-दो स्टाल लगाकर सस्ते रेट पर लोगों को प्याज मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं। रविवार को शहर के रतापुर स्थित मंडी में सचिव नीरज नाथ ने दो स्टाल लगाने के आदेश दिए हैं। इन स्टालों पर लोगों को एक से लेकर दो किलो तक प्याज दी जाएगी।
मंडी के थोक मूल्य पर लोगों को फुटकर प्याज बेची जाएगी। इसमें मनमानी को रोकने के लिए तहसील स्तर पर गठित कमेटी को स्टालों पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। समितियों को बाजार में भी दुकानों के निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सभी मंडियों में प्याज की सस्ते रेट पर बिक्री के लिए दो-दो स्टाल खुलेंगी। रतापुर की मंडी में रविवार को दो स्टाल खोले जाएंगे। इसके अलावा लालगंज, बछरावां व सलोन में भी स्टाल लगाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर टीमों का गठन भी कर दिया गया है। सुबह आठ बजे मंडी पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें