फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रशिक्षण में गैरहाजिर मिले दो कर्मचारियों को नोटिस

Tue, 06 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर मतदान कर्मियों को सोमवार को महात्मा गांधी सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एक पीठासीन और एक प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित मिले। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि प्रत्येक कार्मिक उपलब्ध कराई गई हैंडबुक में दी गई मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
डीएम ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक अपनी-अपनी टीम के अन्य सदस्यों से पूर्व में ही संपर्क करके बेहतर समन्वय बनाकर मतदान कराएंगे। रवानगी स्थल से प्रस्थान करने से पूर्व प्राप्त की गई समस्त मतदान सामग्री का निर्धारित सूची के अनुसार भली-भांति मिलान कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी 12 अक्तूबर को तहसील सलोन स्थित सर्वोदय विद्यालय इंटर कॉलेज सलोन से की जाएगी। मतदान 13 अक्तूबर को होगा। मतदान के बाद सर्वोदय विद्यालय इंटर कॉलेज सलोन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में चुनाव सामग्री को जमा करना होगा।
प्रशिक्षण प्रभारी अनूप कुमार ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं, निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों को तैयार करने, मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों सहित अन्य जानकारी दी। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी विनीत कुमार त्रिवेदी सहायक अध्यापक पूरेबनिया जगतपुर और मतदान अधिकारी प्रथम रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सिंचाई विभाग अनुपस्थित रहे। कार्मिकों को नोटिस दी गई है। जवाब मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें