फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी फैजाबाद व एसपी रायबरेली को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनडीपीएस एक्ट से जुड़े दो मामलों में गवाह न आने पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने एसएसपी फैजाबाद (अयोध्या) और एसपी रायबरेली को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश जैगमउद्दीन ने बुधवार को दिया।
विज्ञापन

एनडीपीएस से जुड़े पहले मामले में एसआई विनोद कुमार यादव की गवाही होनी है, जो इस समय अयोध्या के मवई में तैनात हैं। एसआई को कई बार सम्मन भेजा गया, किंतु न तो वह आए और न ही इसका कोई उचित कारण ही बताया।
इसे कोर्ट ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना मानते हुए एसएसपी फैजाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनके विरुद्ध न्यायालय की अवमानना का मामला उच्च न्यायालय को संदर्भित कर दिया जाए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जिले के स्वाट टीम में तैनात सिपाही मनोज कुमार सिंह को गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर होने के लिए 9 जुलाई को एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था लेकिन वह नहीं आए।
इस पर कोर्ट ने एसपी रायबरेली को तीन दिन में कारण स्पष्ट करने को कहा है कि एनबीडब्ल्यू का तामीला किन परिस्थितियों में नहीं कराया गया। कोर्ट ने सिपाही मनोज कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें