फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: झोलाछाप को नोटिस, मृतक के भाई का बयान दर्ज

विज्ञापन
छोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत के बाद जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : छोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत के बाद जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज के चंदापुर में मेडिकल स्टोर पर ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के बाद मरीज की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को एसीएमओ की अध्यक्षता में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी। गांव पहुंचकर मृतक के भाई का बयान दर्ज किया। संबंधित झोलाछाप को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले में 3800 से अधिक झोलाछाप के फैले मकड़जाल को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने अभियान चलाकर कई खबरें प्रकाशित कीं। अभियान में नयापुरा मजरे चंदापुर निवासी दशरथ की बीती 20 मार्च को झोलाछाप के इलाज से मौत के मामले को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर ने पहले ही कार्रवाई कर दी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई शुरू करने में देरी हुई।
सीएमओ के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश की टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के भाई जितेंद्र कुमार का बयान दर्ज किया। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि बीती आठ मार्च को मेडिकल स्टोर आलोक कुमार के न होने पर उनके भाई आदित्य कुमार ने दशरथ का इलाज किया था। इसी के बाद दशरथ ही हालत बिगड़ गई थी। बाद में मरीज को रायबरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 मार्च को मरीज की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि एसीएमओ को जांच के लिए भेजा गया। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अन्य झोलाछाप के खिलाफ भी अभियान शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें