फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 38 चालकों-परिचालकों को नोटिस

Wed, 22 Apr 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डिपो से अनुबंधित बसों के 38 चालकों और परिचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान कई बसें अनाधिकृत ढाबों पर खड़ी मिलीं। किसी की सीट टूटी मिली तो किसी बस में गंदगी का अंबार मिला। निरीक्षण के दौरान बसों में अन्य खामियां भी मिलीं। संबंधित कर्मियों से जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर अनुबंधित बसों का चेकिंग की तो कई बसें अनधिकृत ढाबों पर खड़ी मिलीं। इसके अलावा एक बस सिविल लाइन में बस अड्डे के बाहर खड़ी मिली। रोक के बाद भी एक बस को रायबरेली डिपो के बाहर खड़ा किया गया। निरीक्षण के दौरान 12 बसें गंदी मिलीं। एक अनुबंधित बस गंदी मिलने के साथ ही उसकी सीटें तक टूटी मिलीं। कई बसों में चालक वर्दी में नहीं मिले। बसों में अन्य तमाम खामियां भी मिलीं।
निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने 19 अनुबंधित बसों के चालकों और परिचालकों को नोटिस दी है। सभी तत्काल जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में अनुबंधित बसों के मालिकों को भी बसों को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीमाें ने अलग-अलग क्षेत्रों में अनुबंधित बसों की चेकिंग की। इसमें 19 बसों में मनमानी मिली। बसें गंदी मिलने के साथ ही कई बसें अनाधिकृत ढाबों पर खड़ी मिलीं। संबंधित बसों के चालकों और परिचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें