फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सेंट्रल बार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, कई अधिवक्ताओं ने भरे पर्चे

Sat, 18 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। विभिन्न पदों के लिए कई अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों ने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

25 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। चुनाव के माध्यम से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।
मतदाता सूची विवाद में चुनाव प्रभारी को नोटिस
एल्डर कमेटी की ओर से एक अधिवक्ता का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बार काउंसिल के अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए चुनाव प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में नाम हटाए जाने के कारणों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें