फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर नहीं रही बिजली, लोग रहे परेशान

Fri, 26 Jun 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में बुधवार को आंधी की वजह से बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। ग्रामीण इलाकों के ज्यादातर गांवों में पूरी रात बत्ती नहीं रही।
विज्ञापन


इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। गुरुवार की सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

आंधी और बारिश के कारण बुधवार की रात अमावां ट्रांसमिशन से निकले सिधौना और सलोन फीडर में फॉल्ट आ गई थी। इससे सिधौंना, सलोन, सूची, रोहनिया सबस्टेशनों को आपूर्ति नहीं हुई।

अमेठी जिले के मोहनगंज बिजली घर की सप्लाई भी बाधित रही। इन इलाकों में करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली संकट से जूझना पड़ा।

यही नहीं बछरावां, सरेनी, खीरों, सतांव, दीनशाह गौरा समेत अन्य ब्लॉक क्षेेत्रों में लाइनों में लोकल फॉल्ट की वजह से पावर सप्लाई प्रभावित रही। गुरुवार की सुबह सभी जगहों की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



सलोन कस्बा निवासी पीर मोहम्मद, संजय, सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। रोहनिया निवासी कृष्ण कुमार, अवनींद ने बताया कि बिजली के बिना नींद उड़ी रही।

 पूरी रात टहल कर बितानी पड़ी। यही परेशानी अन्य इलाकों में उपभोक्ताओं केे उठानी पड़ी। उधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन विवेक खन्ना ने बताया कि सभी जगह आई फॉल्ट को ठीक करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें