फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने में 642 स्कूलों में नहीं हुए कोई निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सितंबर महीने के प्रथम पखवारे में विशेष निरीक्षण अभियान चलाए जाने के बाद भी 642 विद्यालय ऐसे हैं, जहां निरीक्षण नहीं हो पाया। इन स्कूलों में पिछले ढाई महीने में एक भी निरीक्षण नहीं हुआ। यही वजह है कि अब फिर से निरीक्षण अभियान चलाने के आदेश मिले हैं, जिस पर अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 2298 है। कक्षा एक से आठ तक में तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की संख्या 10 हजार से अधिक है।
अगस्त महीने के अंत में राज्य स्तर पर एक सूची जारी की गई थी। इसमें उन स्कूलों की संख्या दी गई थी, जहां जुलाई और अगस्त महीने में निरीक्षण करने के लिए कोई अधिकारी नहीं गया था। रायबरेली में ऐसे स्कूलों की संख्या लगभग एक हजार थी। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण कराने के लिए 1 से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाने को कहा था।
विज्ञापन

इसके बावजूद लगभग 350 विद्यालयों में ही निरीक्षण हो सके थे। अभी भी 642 विद्यालयों में निरीक्षण नहीं हो सका है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण में जो भी गैरहाजिर मिलेगा, उसका एक दिन का वेतन/मानदेय रोका जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को रोजाना निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें