फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना डोसा की नारियल चटनी समेत आठ नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने सोमवार को शहर में मिलावटखोरी को रोकने के लिए अभियान चलाया। टीम ने कचेहरी रोड स्थित अन्ना डोसा की दुकान से नारियल चटनी समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। प्रतिष्ठानों पर गंदगी मिलने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान कई दूधिये टीम को देखकर मौके से भाग निकले। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि सोमवार को शहर में एफएसओ राजेश कुमार, हरेंद्र सिंह, सौरभ उत्तम के साथ अभियान चलाया गया।
अभियान में कचेहरी रोड स्थित अन्ना डोसा की दुकान से नारियल चटनी, जिला अस्पताल चौराहा स्थित अजय गुप्ता की दुकान से त्रिमूर्ति ब्रांड नमकीन, जोशियाना पुल मनीषा लक्ष्मी ट्रेडर्स से सोहन हलवा, अमर नगर में अजय कुमार कश्यप की दुकान से टोमैटो सॉस, जोशियाना पुल जितेंद्र शर्मा की दुकान से बूंदी का नमूना भरा। इंदिरा नगर में रईस की दुकान से दूध, आईटीआई गोराबाजार के पास मुन्ने की दुकान से दूध, मटिहा में संजय के पास से दूध का नमूना भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें