रायबरेली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
रायबरेली। गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स एकेडमी मठिया में चल रही आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दिन रायबरेली के नितिन और सुनील ने लखनऊ के अंकुर कपूर और आदित्य कपूर को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-7 से हराकर फाइनल जीत लिया। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के हितेंद्र पंवार ने रायबरेली के राजेश सिंह को 6-3, 6-4 से हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।
35 वर्ष आयु वर्ग में भारतीय टीम के सदस्य रहे गोविंद मौर्य और अभिषेक ने राजस्थान के हशमत अली और मनीष कुल्हाड़ी को 6-4, 6-4 से हराकर डबल्स का खिताब जीता। वहीं 45 वर्ष आयु वर्ग के सेमीफाइनल में अमित तिलक और ऋषि शर्मा ने कुलदीप सिंह और डीसी सुयाल को 6-2, 6-1 से पराजित किया। 50 वर्ष आयु वर्ग में डॉ.राजीव अग्रवाल और हितेंद्र पंवार ने फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व, मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद