फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जमीन के विवाद में मारपीट, नौ लोग घायल

Wed, 08 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हलोर। महराजगंज के पूरे अचली गांव में सोमवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां परिसर के बाहर दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामबक्स और राममनोहर के बीच जमीन का पुराना विवाद है। रामबक्स की पत्नी चंद्रावती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम राममनोहर, देशराज, बुधना, रामरानी, सुधीर कुमार, रामऔतार, राम दुलारी, रीना, गीता और छेद्दू उनकी सहन की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। चंद्रावती ने बताया कि जब उनकी बेटियां ज्योति, पूजा, अंतिमा और जेठानी शांति देवी ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा गया।


घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। देर रात करीब 11 बजे सीएचसी में घायलों के चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान परिसर के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई। इसमें पूरे अचली गांव के पंचायत सहायक पवन कुमार का सिर फट गया। सीएचसी परिसर के बाहर मारपीट की जानकारी मिलते ही अधीक्षक डॉ. गणनायक पाण्डेय ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद झगड़ा शांत हुआ।
विज्ञापन



मारपीट में एक पक्ष से गीता पत्नी लालबहादुर, बुधना पत्नी राममनोहर और सुधीर कुमार वहीं, दूसरे पक्ष से पूजा, महिमा, चंद्रावती, शांति और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें