रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। सोमवार को पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंची। नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने दो घंटे इंतजार कराया।
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल डेढ़ घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे देर से आई। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 10 मिनट देर से आई। रविवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने तीन घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।