रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों ने मंगलवार को भी काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मंगलवार को आनंद विहार-पूरी नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देर से स्टेशन पहुंची।
सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से स्टेशन पहुंची। देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल एक घंटे देर से स्टेशन आई।